"हल्द्वानी -  शैमफोर्ड विद्यालय में नेशनल साइंस डे पर छात्रों ने किया कमाल, प्रदर्शनी में दिखे अनोखे आविष्कार"
 

 | 

हल्द्वानी - (निधि अधिकारी) शैमफोर्ड विद्यालय में नेशनल साइंस डे के अवसर पर भव्य वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, कला तथा भाषाओं पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।

बता दे की, प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बिपिन चंद्र जोशी और डॉ. पूनम मियान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रचनात्मकता तथा अन्य विषयों के प्रति भी रुचि विकसित करना है।

वही, इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group Join Now