"हल्द्वानी - नैनी वैली विद्यालय में हुआ कुछ खास, सहायक कर्मचारियों के लिए बना यादगार दिन!"
| May 1, 2025, 23:56 IST
हल्द्वानी - (निधि अधिकारी) आज दिनांक 1 मई 2025 को नैनी वैली विद्यालय में सभी सहायक कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए श्रमिक दिवस मनाया गया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए भाषण, कविताएँ व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसके लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया।
साथ ही, विद्यालय की प्रबन्धक कनिका बिन्द्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने सभी सहायक कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें श्रमिक दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
वही, अंत में सभी को उपहार वितरित किए गए व इस अवसर पर उनके लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
WhatsApp
Group
Join Now
