‘’डीपीएस जूनियर्स, हल्द्वानी में भव्य ‘एडु फेस्ट’ का आयोजन’’
हल्द्वानी- ( जिया सती ) दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जूनियर्स में ‘एडु फेस्ट’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में नए अभिभावकों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए सत्र से पहले सभी को विद्यालय के माहौल से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इससे उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला।
बच्चों को अपनी नई कक्षा शिक्षिकाओं से मिलने का भी अवसर मिला, जिससे वे स्कूल के वातावरण में सहज महसूस कर सके। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में टैटू आर्ट, एजु स्पोर्ट्स, संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन गतिविधियों ने बच्चों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्रदान किया।
विद्यालय के शैक्षिक सहयोगी—वीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचैट—ने भी अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने बच्चों के लिए अलग-अलग रचनात्मक और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावी बन गया।
इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह और एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभिभावकों का स्वागत किया और इस आयोजन को सफल बनाया।
