"बागेश्वर - भूस्खलन में फंसी बारात, एक घंटे की संघर्ष के बाद ऐसे पहुंचा दूल्हा"

 | 

बागेश्वर - (निधि अधिकारी) बागेश्वर जिले के काफलीगैर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क को बदहाल कर दिया है। शनिवार को एक बरात के वाहन इस मलबे में फंस गए, जिससे दुल्हा और बराती एक घंटे तक फंसे रहे।

बता दे की, बरात में शामिल 18-20 टैक्सी और निजी वाहनों में करीब 200 से अधिक बराती सवार थे। दुल्हन के गांव से करीब चार किलोमीटर पहले कठानी गांव के पास सड़क पर गिरे मलबे में वाहन फंस गए। वाहन चालकों के काफी प्रयास के बाद भी मलबे को पार नहीं किया जा सका।

दरअसल, दुल्हन पक्ष की ओर से अन्य वाहन भेजे गए, जिनमें सवार होकर बराती दुल्हन के गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में खाली वाहनों को किसी तरह मलबे से निकालकर गांव तक पहुंचाया गया।

 वही, इस घटना से क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन को इस क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

WhatsApp Group Join Now