"Leopard Attack - बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल, गांव में दहशत"

 | 

Leopard Attack - (निधि अधिकारी) तराई पश्चिम वन प्रभाग के भगुवाबंगर क्षेत्र में एक तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल हुए बहादुर राम (56) को आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दे की, बहादुर राम बुधवार सुबह घर के पास स्थित बगीचे में काम कर रहे थे, तभी घात लगाए एक तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके शरीर पर दो पंजे मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।

वही, रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेंजर ने घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों को अकेले न जाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now