हल्द्वानी-पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सूबेदार यमुना, बेटे ने ऐसे दी नम आंखों से शहीद पिता को अंतिम सलामी

हल्द्वानी-जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पेट्रोलियम के दौरान शहीद सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके निवास अर्जुनपुर गोरापड़ाव पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर पर पहुंचा तो शहीद की पत्नी मां बच्चे उनके पार्थिव शरीर से लिपट कर रोने लगे।
 | 
हल्द्वानी-पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सूबेदार यमुना, बेटे ने ऐसे दी नम आंखों से शहीद पिता को अंतिम सलामी

हल्द्वानी-जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पेट्रोलियम के दौरान शहीद सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके निवास अर्जुनपुर गोरापड़ाव पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर पर पहुंचा तो शहीद की पत्नी मां बच्चे उनके पार्थिव शरीर से लिपट कर रोने लगे। पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने सूबेदार यमुना प्रसाद के इस बलिदान के लिए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहीद जमुना प्रसाद पनेरु के घर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिवार को ढाढ़स बधाया। इससे पूर्व आर्मी कैंप में शहीद यमुना प्रसाद को सैन्य अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शोक सलामी दी।

हल्द्वानी-पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सूबेदार यमुना, बेटे ने ऐसे दी नम आंखों से शहीद पिता को अंतिम सलामी

इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के कई लोग शामिल हुए। उनकी अंतिम यात्रा रानीबाग चित्र शिला घाट के लिए रवाना हुई। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यमुना पनेरू अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा समेत जिले के कई अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये।