हल्द्वानी-नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नहीं उतारेंगी प्रत्याशी!, सामने आयी ये बड़ी वजह

Uttarakhand Panchayat Chunav2019-जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बाद फिर निर्विरोध की तान सुनाई देने लगी है। भाजपा पहले से ही इसे निर्विरोध मानकर चल रही है। क्योंकि भाजपा के खेमे में एक बड़ा गुट है। ऐसे में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद लगभग भाजपा की झोली में जाने को तैयार है। यही हाल ऊधमसिंह
 | 
हल्द्वानी-नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नहीं उतारेंगी प्रत्याशी!, सामने आयी ये बड़ी वजह

Uttarakhand Panchayat Chunav2019-जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बाद फिर निर्विरोध की तान सुनाई देने लगी है। भाजपा पहले से ही इसे निर्विरोध मानकर चल रही है। क्योंकि भाजपा के खेमे में एक बड़ा गुट है। ऐसे में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद लगभग भाजपा की झोली में जाने को तैयार है। यही हाल ऊधमसिंह नगर जिले का है। वहां भी भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध माना जा रहा है। नैनीताल से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने बेला तौलिया को चुना है जो इससे पहले राममणी आनसिंह पनियाली से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी जा चुकी है। अब भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पर प्रत्याशी बनाया है तो फिर स्थिति निर्विरोध वाली आ पहुंची है।

हल्द्वानी-नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नहीं उतारेंगी प्रत्याशी!, सामने आयी ये बड़ी वजह

कांग्रेस द्वारा अभी तक नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष इंद्रिरा हृदयेश ने बताया कि अभी प्रत्याशी को लेकर शीर्ष क्रम में वार्ता जारी है। उन्होंने भाजपा पर धनबल को आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा धनबल का प्रयोग कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रही है। ऐसे में जनता को स्वच्छ छवि का सेवक मिलना असंभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा घुटने टेकने पर मजबूर है ठीक वही हाल उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धनबल से जनता का दिल नहीं जीता जाता उन्हें विकास की जरूरत है। इसका जबाव जनता जरूर देंगी।