हल्द्वानी-निकाह के बाद दूल्हे को नहीं उठाने दिया घूंघट, सामने आयी हैरान कर देने वाली कहानी

हल्द्वानी- एक दुल्हन ने अपने पति को घूंघट नहीं उठाने दिया। दुल्हन का आरोप है कि वो कही और निकाह करना चाह रही है, इसलिए ऐसा कर रही है। वह ससुरालियों को गच्चा देकर मायके भी भाग गई है। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन पीडि़त दूल्हे से एक वर्ष बड़ी भी है। दूल्हा
 | 
हल्द्वानी-निकाह के बाद दूल्हे को नहीं उठाने दिया घूंघट, सामने आयी हैरान कर देने वाली कहानी

हल्द्वानी- एक दुल्हन ने अपने पति को घूंघट नहीं उठाने दिया। दुल्हन का आरोप है कि वो कही और निकाह करना चाह रही है, इसलिए ऐसा कर रही है।

वह ससुरालियों को गच्चा देकर मायके भी भाग गई है। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन पीडि़त दूल्हे से एक वर्ष बड़ी भी है। दूल्हा बना युवक गौलापार क्षेत्र के रहने वाला घर के पास ही पंक्चर बनाने की दुकान चलाता है। युवक ने बताया कि 15 फरवरी को उसका निकाह इंदिरानगर की रहने वाली 21 साल की युवती से हुआ था।

ससुराल आने पर दुल्हन ने घूंघट उठाने से मना कर दिया। वह मेहर की मांग कर रही थी। आरोप है कि दूसरे दिन वह परिवार की महिलाओं के साथ दवा खरीदने के बहाने ससुराल से निकली। बाजार में वह ससुरालियों को छोडक़र मायके चली गई। इस मामले में युवक की मां ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। वहीं मां का आरोप है कि विवाहिता कही दूसरे जगह निकाह करना चाहती है लेकिन उसने पहले नहीं बताया था। वह किसी से बात भी नहीं करना चाहती थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।