हल्द्वानी-केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष करने जा रहे ये बड़ा काम, सांसद के सामने रखा ये प्रस्ताव
CGHS Valanesh Center Haldwani भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सांसद अजय भट्ट को एक ज्ञापन सौंपते हुए हल्द्वानी में केन्द्रीय कर्मचारियों और अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस वैलनेश सेन्टर खोलने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को इलाज के इधर-उधर भटकना पड़ता है। यह सेवा प्रदेश की राजधानी में उपलब्ध है। कुमाऊं क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों इस सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है। इसका मुख्य कारण नजदीक में कोई भी सीजीएचएस केन्द्र का न होना है। वही केन्द्रीय कर्मचारी होने के चलते सीजीएचएस कार्ड धारक आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं ले सकते। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदीप बिष्ट ने वैलनेश सेंटर की मांग की।
सांसद अजय भट्ट ने भी उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया। जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चहेरे पर मुस्कान लौट सकती है। हल्द्वानी में सीजीएचएस वैलनेश सेन्टर खुलने से पूरे कुमाऊं के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस बात को लेकर गणपति विहार निवासी अनिल बिष्ट जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के पास गये थे।
केन्द्रीय कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए देशभर में पंचकुला, मोहाली, ग्वालियर, कन्नूर, कोझीकोठी, नासिक, औरंगाबाद, लछूर, लुधियाना,रोहतक, वादी, माईसुरू, मंडी, हल्द्वानी, मधुराई, कोयम्बट्टूर, वनरगल, काटनी, चन्द्रपुर और लेह में खुलेंगे। इन स्थानों में निवास करने वाले हजारों केन्द्रीय कर्मचारियों को सीजीएचएस कार्ड का लाभ मिल सकेगा। वही कुमाऊं में हल्द्वानी सेंटर खुलने से कुमाऊं के सभी जिलों को सुविधाओं मिलेंंगी।