हल्द्वानी-इंडोनेशिया में हुनर दिखायेंगे हल्द्वानी के नमन और भूमिका, राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे जमाई धाक

Haldwani News- एक बार फिर हल्द्वानी का नाम रोशन हुआ है। शहर के दो खिलाड़ी इंडोनेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में हुनर दिखाएंगे। इसके लिए हल्द्वानी की भूमिका गौर व नमन जोशी का चयन हुआ है। इन दोनों खिलाडिय़ों का भारत के 14 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी
 | 
हल्द्वानी-इंडोनेशिया में हुनर दिखायेंगे हल्द्वानी के नमन और भूमिका, राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे जमाई धाक

Haldwani News- एक बार फिर हल्द्वानी का नाम रोशन हुआ है। शहर के दो खिलाड़ी इंडोनेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में हुनर दिखाएंगे। इसके लिए हल्द्वानी की भूमिका गौर व नमन जोशी का चयन हुआ है। इन दोनों खिलाडिय़ों का भारत के 14 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 25 से 30 नवंबर तक खेली जानी है। काठगोदाम की कराटे खिलाड़ी भूमिका गौर बालिकाओं की 59 किलोग्राम से कम भारवर्ग कुमिते व नमन जोशी 30 किलोग्राम से कम भारवर्ग के कुमिते में चुनौती पेश करेंगे।

हल्द्वानी-इंडोनेशिया में हुनर दिखायेंगे हल्द्वानी के नमन और भूमिका, राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे जमाई धाक

बता दें कि भूमिका अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कांटेस्ट दक्षिण कोरिया में टॉप पांच रैंक व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वही नमन जोशी उत्तराखंड राज्य, नॉर्थ इंडिया व राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में हल्द्वानी स्थित नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया में कराटे की बारीकियां सीख रहे हैं। कराटे चैंपियनशिप में भारत के अलावा दस अन्य देशों के 500 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now