लालकुआं- शातिर निकली बचपन की सहेली, शादी में पहनने को मांगे जेवर फिर जो हुआ उसकी आप भी कल्पना नहीं कर सकते
अक्सर महिलाएं अपनी कई चीजें दूसरी महिलाओं को दे देते है। जिससे उसका भी काम चल जाय लेकिन कभी-कभी ऐसा करना आपकों भरी महंगा पड़ सकता है। रिश्तों के नाम लोग एक-दूसरे के साथ खिलवाड़ कर रहे है जिससे लोगों का भरोसा टूटता जा रहा है। मामला बिन्दुखत्ता का है यहां एक महिला ने अपनी सहेली को अपने जेवर शादी में पहनने को दे दिये जब उसने वापस मांग तो वह बहाने बनाने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस महिला को थाने ले आयी। जब उसने सच बताया कि पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर निवासी एक महिला ने एक साल पहले अपनी बचपन की छतरपुर रुद्रपुर निवासी सहेली को शादी में पहनने के लिए पांच तोले के जेवर दे दिये। जिसके बाद महिला ने दो दिन बाद अपने सहेली से जेवर वापस मांगे। लेकिन उसने बहाने बना दिये। जब भी पीडि़ता उसे फोन करती वह उसे कुछ न कुछ बहाने बनाकर उसे टरका देती। पिछले एक साल वह गहने नहीं लौटा रही थी।
इस पर पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसने अपनी सहेली को फोन किया। जहां महिला दो महिला सिपाहियों के साथ रुद्रपुर पहुंची। जैसे ही सहेली मिलने के लिए पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में सहेली ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने अपनी सहेली के जेवर बैंक में
जमा कर एक लाख का लोन ले लिया। फिलहाल समझौते की बात चल रही है।