रामनगर-आपस में भिड़े दो परिवार, महिला का पेट फाड़ा, आंते निकली बाहर

रामनगर-यहां दो माली परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। मामला खून खराबे तक पहुंच गया। मारपीट के बीच तीन लोग घायल हो गये। महिला को रामनगर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मामला रामनगरके रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अनिल अग्रवाल का बगीचा है। यहां
 | 
रामनगर-आपस में भिड़े दो परिवार, महिला का पेट फाड़ा, आंते निकली बाहर

रामनगर-यहां दो माली परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। मामला खून खराबे तक पहुंच गया। मारपीट के बीच तीन लोग घायल हो गये। महिला को रामनगर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

मामला रामनगरके रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अनिल अग्रवाल का बगीचा है। यहां काम करने वालों दो माली परिवारों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बीच एक महिला का पेट फट गया। उसकी आंते बाहर निकल आयी। इस बीच घटना में महिला के परिवार के तीन लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया।

हल्द्वानी- फेसबुक पर हुई सेटिंग, प्रेमी संग होटल में ऐसे पकड़ी दो बच्चों की मां

घायल जस्सू का कहना है कि दूसरे माली परिवार बगीचे में आकर उनसे विवाद करने लगा था, तभी गुस्से में उसने मेरे बेटे के सिर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसकी पत्नी रामवती के पेट पर धारदार हथियार से हमा कर पेट फाड़ दिया। घटना में संजय पुत्र मदन भी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now