बाजपुर-इस अस्पताल में लटकती मिली कर्मचारी की लाश, अस्पताल में मचा हड़कंप

बाजपुर- थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आज सुबह अस्पताल पहुंचे व्यक्ति ने फंदे से लटकता उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव
 | 
बाजपुर-इस अस्पताल में लटकती मिली कर्मचारी की लाश, अस्पताल में मचा हड़कंप

बाजपुर- थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आज सुबह अस्पताल पहुंचे व्यक्ति ने फंदे से लटकता उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंखे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों, मामले की जांच पुलिस कर रही है।

बाजपुर-इस अस्पताल में लटकती मिली कर्मचारी की लाश, अस्पताल में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा के अंतर्गत ग्राम रामनगर में अमरपाल सिंह के मकान में कृष्णा हॉस्पिटल संचालित है। हॉस्पिटल में बाजपुर विकासखंड के बन्नाखेड़ा निवासी सोनू काम करता है। अस्पताल में उसकी रात की ड्यूटी थी। सुबह जब अस्पताल में रमेश नाम का व्यक्ति पहुंचा तो उसने आवाज लगाई। पर कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी आँखें फ़टी की फटी रह गई ।

कमरे में पंखे से सोनू की लाश लटक रही थी। आनन-फानन में उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी । सूचना पर पहुंची केलाखेडा पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बन्नाखेडा में थी युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।