नैनीताल-नैनी झील में इस हाल में मिली महिला की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

नैनीताल-आये दिन सरोवर नगरी नैनीताल की झील में लाशों का मिलना अब आम बात हो गई है। इससे पहले भी कई लाशें झील में मिल चुकी है। आज फिर एक महिला की लाश नैनी झील में तैरती मिली। जैसे ही लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके
 | 
नैनीताल-नैनी झील में इस हाल में मिली महिला की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

नैनीताल-आये दिन सरोवर नगरी नैनीताल की झील में लाशों का मिलना अब आम बात हो गई है। इससे पहले भी कई लाशें झील में मिल चुकी है। आज फिर एक महिला की लाश नैनी झील में तैरती मिली। जैसे ही लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को झील से बाहर निकाला गया।जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया। फिलहाल हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझी हुई है।

नैनीताल-नैनी झील में इस हाल में मिली महिला की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर-(गजब के हकीम)- मोच ठीक करने पहुंचे युवक का पैर ही तोड़ा डाला, अस्पताल में भर्ती

आज सुबह मल्लीताल एनसीसी ऑफिस के समीप झील में राहगीरों ने एक महिला का शव तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया। महिला की शिनाख्त 45 साल लक्ष्मी कत्यूरा पत्नी स्व. दिनेश कत्यूरा हंस निवास मल्लीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। महिला के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस से पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल हत्या या आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।