किच्छा-दो बच्चों की मां निकली नई नवेली दुल्हन, ऐसे खुली पोल तो उड़ गये होश

Kichha news- ठगों ने अपने ठगी के माध्यम बदल दिये है। आजतक आपके सुना होगा की लुटेरी दुल्हन लेकिन यहां तो दुल्हन दो बच्चों की मां निकली। मामला किच्छा का है। दिल्ली से एक फौजी दंपति अपने साले के लिए दुल्हन ढूढऩे पहुंचा। जहां ठगों ने उन्हें 80 हजार की चपत लगा दी। पीडि़त दंपति
 | 
किच्छा-दो बच्चों की मां निकली नई नवेली दुल्हन, ऐसे खुली पोल तो उड़ गये होश

Kichha news- ठगों ने अपने ठगी के माध्यम बदल दिये है। आजतक आपके सुना होगा की लुटेरी दुल्हन लेकिन यहां तो दुल्हन दो बच्चों की मां निकली। मामला किच्छा का है। दिल्ली से एक फौजी दंपति अपने साले के लिए दुल्हन ढूढऩे पहुंचा। जहां ठगों ने उन्हें 80 हजार की चपत लगा दी। पीडि़त दंपति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही दुल्हन बनने जा रही युवती से भी पूछताछ की है। जिसके बाद कई खुलासे हुए। खुलासे में पुलिस भी दंग रह गई।

किच्छा-दो बच्चों की मां निकली नई नवेली दुल्हन, ऐसे खुली पोल तो उड़ गये होश
दिल्ली से एक फौजी दंपति किच्छा में दुल्हन ढूढऩे पहुंचा। इस बीच उनका लक्ष्मण नाम के एक युवक से संपर्क हुआ। उसने अपनी बहन की शादी कराने की बात कही। रिश्ता तय किया गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि उन्हें किच्छा रेलवे स्टेशन पर लडक़ी पक्ष के लोग मिले। वह उन्हें हल्द्वानी रोड पर स्थित एक घर में ले गये। जहां उन्होंने एक लडक़ी दिखाई। साथ ही मां की गरीबी के बारे में भी बताया। जिस पर फौजी दंपति ने उन्हें मदद के तौर पर 80 हजार रुपये दिये। लडक़ी पक्ष ने रकम बाद में लौटाने की बात कही। साथ ही लडक़ी को साथ ले जाकर शादी की रस्में पूरी करने को कहा।

इस बीच लडक़ी पक्ष ने लडक़ी को उनके साथ भेज दिया। अपना बाद में आने की बात कही। फौजी दंपति लडक़ी को लेकर ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गये। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर लडक़ी फरार होने वाली थी कि फौजी ने उसे पकड़ लिया। दंपति को उस पर शक हो गया। इसके बाद दंपति उसे बस द्वारा वापस किच्छा ले आये। किच्छा पहुंचकर उन्होंने लडक़ी पक्ष को फोन लगाया लेकिन उनका फोन बंद आया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लडक़ी को अपने साथ ले आयी। पूछताछ में लडक़ी ने बताया कि वह शादी शुदा है और उसके दो बच्चे है। वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है, रुद्रपुर में किराये पर रहकर लोगों के घरों में काम करती है। इसके बाद जहां लडक़ी दिखाई गई थी पुलिस वहां पहुंची लेकिन घर में ताला लगा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।