हल्द्वानी - समाजवादी पार्टी से निकाले गए शोएब अहमद, मेयर चुनाव में ठीक पहले नामांकन लिया था वापस
Jan 27, 2025, 12:32 IST
|

हल्द्वानी - काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट में मेयर पद के लिए पर्चा भरने के बाद अपना नाम वापस लेने वाले समाजवादी पार्टी नेता के शोएब अहमद को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि, काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट से मेयर पद का पर्चा भरने के बाद शोएब अहमद ने नामांकन पत्र वापस ले लिया था। इससे हल्द्वानी - काठगोदाम नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था।

माना जाता है कि सपा के महासचिव रहते हुए शोएब अहमद में यहां की मुस्लिम बस्ती की समस्याओं को लेकर अपने स्वर बुलंद किए थे। इससे उनका यहां अच्छा जनाधार बन गया था।इस बार मेयर चुनाव के लिए उन्होंने पहले सपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया और फिर नाम वापस ले लिया था। पार्टी हाईकमान उनसे खफा था। इसीलिए अब उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Group
Join Now