उत्तराखंड - सारा अली खान ने की इस धाम की धार्मिक यात्रा, स्थानीय संस्कृति से हुईं प्रभावित

 | 
उत्तराखंड - सारा अली खान ने की इस धाम की धार्मिक यात्रा, स्थानीय संस्कृति से हुईं प्रभावित

उत्तराखंड - बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने राज्य के सबसे दुर्गम और आध्यात्मिक स्थलों में से एक श्री रुद्रनाथ धाम के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की। अभिनेत्री ने पैदल मार्ग से रुद्रनाथ की ओर प्रस्थान किया और मार्ग में ल्वींटी बुग्याल में रात्रि विश्राम किया।

 

यात्रा के दौरान जब स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पहचाना, तो उत्सुकता से बातचीत करने पहुंचे। सारा ने भी सादगीपूर्ण अंदाज़ में ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उत्तराखंड की लोक संस्कृति व पहाड़ी जीवनशैली के बारे में जानकारी ली।

 

बुधवार सुबह सारा अली खान हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचीं। वहां से उन्होंने वाहन द्वारा गंगोलगांव तक का सफर तय किया, जहाँ नाश्ते के बाद रुद्रनाथ की पैदल यात्रा शुरू की।पहले पड़ाव के रूप में ल्वींटी बुग्याल पहुंचकर उन्होंने वहीं रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह वह रुद्रनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगी।

WhatsApp Group Join Now