रुद्रपुर: अब बूथ पर हो सकेगी आक्सीजन  चेक, शिव अरोरा ने बांटे आक्सीमीटर

 | 

रुद्रपुर।  भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा  ने आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के ग्राम हरिदासपुर, आनंदखेडा नंबर एक सुंदरपुर, मोतीपुर, खटोला, राधाकांतपुर में पार्टी के बूथ अध्यक्ष  व कार्यकर्ताओं को निशुल्क आक्सीमीटर व मास्क वितरित किए। 

 अरोरा ने कहा कि करोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हर बूथ पर निशुल्क आक्सीमीटर की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को आक्सीजन चेक करने के लिए दूर न जाना पड़े और पार्टी के बूथ अध्यक्ष और उनके सहयोगी इस सेवा कार्य में लगेंगे और यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। इनके साथ भाजपा जिला  उपाध्यक्ष अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट,  जिला पंचायत सदस्य जगदीश विश्वास, दुलाल मल्लिक, प्रमोद बोरा,  तेज सिंह, सुभाष मंडल, सुरेंद्र कालरा, मनोज मिस्त्री, लक्ष्मण सिंह, रजत वैध, अजितेष पाईक, अभिषेक मिरधा, ललित सामंत, विधान साना, भवतोश बाछाड आदि थे