Mamta Bisht Murder Case - ममता बिष्ट के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा 
 

 | 
Mamta Bisht Murder Case - ममता बिष्ट के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा haldwani constable wife murder case

Haldwani Mamta Bisht Murder Case - पुलिस ममता बिष्ट के हत्यारों के करीब पहुंच गई है। घर व मोहल्ले में सीसीटीवी न होने पर पुलिस को थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ी है। लोगों के मन में धारणा है कि शहर में चार हत्याओं का राज सीसीटीवी खराब या न होने से नहीं खुला। एसएसपी का दावा है कि ममता हत्याकांड का पर्दाफाश कर इस भ्रम को तोड़ा जाएगा।

गुरुवार को कालिका कालोनी मुखानी निवासी सिपाही शंकर बिष्ट की पत्नी ममता की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना का पता बच्चों के स्कूल से घर पहुंचने पर चला था। पुलिस की शक की सुई करीबियों पर घुमी थी। कई कहानियों में झोल नजर आया। अपने ही लोग बयान में उलझने लगे। इसलिए पुलिस का संदेह और गहराता चला गया।

एसओजी व पुलिस की टीम हत्यारों के करीब पहुंच गई है। हत्याकांड में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका के घर व मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। अन्य क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले। मृतका के करीबियों से पूछताछ कर अहम जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस हत्यारों के करीब पहुंची- 
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि ममता हत्याकांड का एक-दो दिन में पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। मामले की जांच अनुभवी अधिकारी को सौंपी है।

WhatsApp Group Join Now