हल्द्वानी - हिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स का कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया शुभारम्भ 
 

 | 

हल्द्वानी - हिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स (Himalayan Foods And Products Haldwani) के प्लांट का शुभारम्भ कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने किया भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने की। 

 

ग्राम सभा गुलजारपुर में पार्षद प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, गोधन सिंह मेहरा, और प्रतीक तिवारी ने नमकीन बनाने का यह उपक्रम स्थापित किया है। उद्घाटन के मौके पर प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, कमल नयन जोशी, सुरेश तिवारी, प्रताप बोरा, कमल पाण्डे, लाखन निगल्टिया, खीम सामंत, कविता वालिया, महेंद्र दिगारी, विनोद बुडलाकोटि, वीरेंद्र खाती, यतेंद्र सुयाल, गोपाल बुडलाकोटि, हेमंत बिष्ट सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।