हल्द्वानी - नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद संभाली कूड़े गाड़ी की कमान, बोले शहर की सफाई करना मेरी जिम्मेदारी
हल्द्वानी - आज शुक्रवार से नगर निगम हल्द्वानी (Haldwani Nagar Nigam) के सफाई कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। लिहाजा शहर की सफाई व्यवस्था ना चरमराए इसके लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय (Pankaj Upadhyay Nagar Ayukt Haldwani) ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी चलानी शुरू कर दी. उन्होने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया।
हल्द्वानी - नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय खुद संभाली कूड़े गाड़ी की कमान, बोले शहर की सफाई करना मेरी जिम्मेदारी. https://t.co/ZDWlzAy0gB pic.twitter.com/8W5Go3ugCt
— Yogesh Bhatt Journalist (योगेश भट्ट) (@YogeshBhatt4UK) November 25, 2022
इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम और उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा नगर निगम प्रशासन टेबल टॉक वार्ता के लिए तैयार है। कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे उन्होंने कहा शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है लिहाजा उन को स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।
एक दिन में हल्द्वानी से निकलता है 160 मीट्रिक टन कूड़ा -
गौरतलब है कि कर्मचारी ₹500 प्रति दिन के हिसाब से मानदेय देने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने, मैजिक निजी डोर टू डोर का नगर निगम में विलय आदि मांगें शामिल हैं। हड़ताल में सफाई कर्मियों के तीन संगठन और नगर निगम का वाहन चालक संघ भी शामिल है। ये सभी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण हल्द्वानी में प्रतिदिन करीब 160 मीट्रिक टन कूड़ा नहीं उठेगा। कूड़ा नहीं उठने से हल्द्वानी शहर में कूड़े के ढेर लगने, सड़क तक कूड़ा पड़ने के पूरे आसार हैं।