CBSE Results 2022- आँरम द ग्लोबल स्कूल में छात्रा छवि वैज्ञानिक बन दादा का सपना करेंगी पूरा, जानिए क्या रहा रिजल्ट
Jul 24, 2022, 13:06 IST
|

CBSE Results 2022- आँरम द ग्लोबल स्कूल में छात्रा छवि मसीवाल (Chhavi Masiwal Aurum the Global School Haldwani) ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता मोहन चंद्र मसीवाल दिल्ली में इंजीनियर है और माता कमला मसीवाल अल्मोड़ा में अपर जिला सहकारी अधिकारी (ग्रेड 1) के पद पर कार्यरत हैं।

छवि की माता कमला ने बताया कि उनकी बच्ची का सपना वैज्ञानिक बनना है। वह वैज्ञानिक बनकर अपने दादा स्व. नारायण दत्त मसीवाल के सपने को पूरा करना चाहती है। बताया इंटरमीडिएट के बाद आईटीआई के जाने के लिए वह तैयारी करने कोटा चली गई है। वहीं से 11वीं और इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी करेगी। छवि रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी, वह शुरुआत में करीब 3 महीने ट्यूशन पड़ी, उसके बाद स्वध्याय किया। पढ़ाई के दौरान छवि में सोशल मीडिया का प्रयोग कतई नहीं किया। हालांकि अपने विषयों से जुड़े लेक्चर विस्तार से जानने के लिए ई- लर्निग माध्यमों का प्रयोग किया माता ने बताया कि बेटी के पढ़ाई के लिए उन्होंने जनवरी और फरवरी माह सीसीएल ली थी।

WhatsApp Group
Join Now