Best Places to visit in Nainital नैनीताल के 10 पर्यटन स्थल जिन्हें देखे बिना आपकी यात्रा अधूरी है

 | 

Best Places to visit in Nainital - नैनीताल सैलानियों का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट है। उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल नैनीताल ( Nainital tourist place ) को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां गर्मियों में देश-विदेश से लाखों की तादाद में टूरिस्ट आते हैं और इस पहाड़ी हिल स्टेशन  ( Hill Stations ) के नजारों का लुत्फ उठाते हैं।   झीलों और पहाड़ों से घिरा हुआ नैनीताल ( Nainital )  भारत का स्विट्जरलैंड (  Switzerland of India ) कहलाता है।  यहां की वादियां और शांत वातावरण सैलानियों को बेहद पसंद आता है आज हम आपको नैनीताल के वो 10 पर्यटन स्थल (  BEST Places to Visit in Nainital ) बताएंगे जिन्हें देखे बिना आपकी यात्रा अधूरी है। 

नैनी झील ( Naini Lake in Nainital ) 
सात अलग-अलग पर्वत की चोटियों से घिरी यह झील कुमाऊँ क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध झील है। अपने खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर यह नैनीताल दर्शनीय स्थल लोगों के बीच पिकनिक का बहुत प्रचलित स्थान है जहाँ बैठकर आप ढलते सूरज की विलुप्त होती लालिमा को देख पाऐंगे। शाम के वक्त आप ऐसे सौंदर्य पूर्ण वातावरण का गमन भी कर सकते है जहाँ आप झील में विचरण करते बत्तखों को भी देख पाऐंगे। आप झील के पास स्थित नैना देवी मंदिर ( Naina Devi Mandir )  के दर्शन करके मन को और अधिक शांति भी प्रदान कर सकते हैं।

स्नो व्यू पॉइंट ( Snow View Point Nainital ) 
स्नो व्यू पॉइंट Snow View Point टूरिस्टों के बीच काफी फेमस है।  यहां से आप हिमालय के खूबसूरत और आकर्षण नजारे देख सकते हैं।  यहां बर्फ से ढकी चोटियों के अलावा आप नंदा देवी चोटी, त्रिशूल तथा नंदा कोट को देख सकते हैं।  यहां स्थापित दूरबीन से आप इस क्षेत्र के नजारों का आनंद ले सकते हैं

Snow View Point Nainital | Entry Fee, 9 Best Things to do, How to Reach


 

नैना पीक ( Naina Peak Nainital ) 
2615 मीटर की ऊँचाई के साथ यह नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है जो,सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र है। साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले पहाड़ों को हरियाली युक्त पेड़ों ने घेरा हुआ है। तस्वीरें खींचने के शौकीन रखने वाले लोग यहाँ आकर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते है। हाईकरों और ट्रैकरों के बीच यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। आप यहाँ अपने मित्रों के साथ या अपने साथी के साथ एक अच्छी छुट्टियाँ मना सकते है। सूर्योदय व सूर्यास्त के खूबसूरत नज़ारें देखने के लिए लोग यहाँ अकसर आते हैं।

Best Place to Visit in Nainital: Naina Peak | China Peak: The Highest Point  in Nainital | Trek - YouTube

माल रोड ( Mall Road Nainital ) 
माल रोड नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।  यहां आप खरीददारी कर सकते हैं और व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां दुकानें और रेस्टोरेंट हैं. नैनीताल के माल रोड में काफी भीड़ जुटी रहती है।  यहां आपको देश-विदेश से आए हुए सैलानी दिख जाएंगे. गर्मियों में माल रोड पूरी तरह से पैक रहता है और चारों तरफ भीड़ ही भीड़ लगी रहती है। 

The Mall Road Nainital (Timings, History, Location, Images & Facts) -  Nainital Tourism 2022

नैना देवी मंदिर ( Naina Devi Temple ) 
कहा जाता है कि इस जगह देवी सती के नेत्र गिरे थे इसलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी रखा गया। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में इसे भी शामिल किया गया है। यहाँ मौजूद पीपल का पेड़ शताब्दियों से लगा हुआ है जो लोगों में आकर्षण का केंद्र है। आप यहाँ आकर भक्ति में लीन हो सकते हैं। पहले मंदिर तक पहुँचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती थी पर अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़नखटोलों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

Naina Devi Temple Nainital (Timings, History, Entry Fee, Images, Aarti,  Location & Phone) - Nainital Tourism 2022

 जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ( Jim Corbett National Park ) 
हरियाली, शांत वातावरण, पेड़ों से गुज़रती ताज़ी हवा और उनके बीच विलुप्त होते पशु-पक्षी, इन सभी का संगम आपको एक ही स्थान पर और एक ही समय पर मिलेगा। हैरान होने वाली बात बिल्कुल नहीं है क्योंकि यहाँ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की बात हो रही है। अगर आप अक्टूबर से फरवरी के दौरान यहाँ आते हैं तो आपको यहाँ कुछ अनदेखे पक्षी देखने को मिलेंगे जो आप यहाँ के अलावा और कहीं नहीं देख पाऐंगे। यह सुनहरा अवसर है इसे आसानी से हाथ से जाने मत दीजिए।

Hindi- Jim Corbett National Park the Paradise of Tigers: A Fact File

 इको गुफा पार्क
इको गुफा पार्क पर्यटकों की हमेशा से एक पसंदीदा जगह रही हैं, यहाँ पर देखने के लिए बहुत कुछ हैं। एको पार्क में आपको कई जानवरों की गुफाये देखने को मिलेगी। आप यहाँ पर चीता की गुफा, चमगादड़ गुफा, गिलहरी की गुफा, उड़ने वाली लोमड़ी की गुफा, पैंथर गुफा, तथा बंदरो की गुफा देखे सकते हैं। इन गुफाओ को बिल्कुल प्राकर्तिक रूप में बनाया गया हैं। गुफा के अन्दर रोशनी के लिए पेट्रोलियम लगे हुए हैं, जिनके प्रकाश में गुफा को देखना एक सुखद अनुभव देता हैं। इसके आलावा भी आप चट्टानी गुफाओ, संगीतमय फव्वारे का आनंद उठा सकते हैं।

Eco Cave Gardens in Nainital | Entry Fee, Timings, 3 Best Reasons to Visit

 पंगोट (Pangot)
पंगोट नैनीताल से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुन्दर गाँव हैं। यदि आप सस्ते में नैनीताल देखना चाहते है तो आप इस गाँव में ठहर सकते हैं यहाँ रुकना आपके लिए नैनीताल में रखने से बहुत कम सस्ता होगा। इस गाँव में आपको बहुत ही शांत वातावरण मिलेगा तथा यहाँ के लिए बहुत ही मेल-जोल वाला स्वाभाव रखते हैं। पंगोट में आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, कैम्पिंग कर सकते हैं, तथा भिभिन्न प्रकार की चिड़ियों की प्रजाति देख सकते हैं। यहाँ पर रात को रूककर आसमान में चमकते तारो को देखना, व अपने पार्टनर के साथ ठंडी रात में जलती हुई लकडियों के पास बैठकर संगीत सुनना बड़ा ही मनोरंजक हैं।

Pangot - पंगोट ( Nainital) - YouTube

कैंची धाम Kainchi Dham 
भवाली का दर्शनीय स्थल कैंची धाम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहाँ एक लोकप्रिय नीब करोरी महाराज मंदिर और आश्रम हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। यह मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खीचता हैं और भुवाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर नैनीताल हिल स्टेशन हैं जहां पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं।

Kainchi Dham – The mystical abode of Baba Neem Karoli

WhatsApp Group Join Now