"हल्द्वानी - नैनी वैली स्कूल में इन्द्रमणी बडोनी जयंती व क्रिसमस पर्व मनाया गया, बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन"
Dec 24, 2024, 23:45 IST
|

बता दे की, सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता गोयल द्वारा इन्द्रमणी बडोनी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उनके महान कार्यों को याद करते हुए कुमाऊँनी भाषा में भाषण व कविताएं सुनाई, तथा कुमाउँनी नृत्य, गीत व नाटक भी प्रस्तुत किये गए।

साथ ही, उसके बाद ईसा मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष में क्रिसमस पर्व धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के सभी बच्चों में किसमस का उत्साह दिखाई दिया। ईसा मसीह के जीवन के बारे में बताते हुए भाषण नृत्य व नाटक प्रस्तुत किये गये। सेन्टा की कपड़ों में छोटे बच्चे सभी का मन मोह रहे थे। 'जिंगल बैल जिंगल बैल' गीत ने सभी को आकर्षित किया जिसे सुनकर सभी झूम उठे।

वही, विद्यालय की प्रबन्धक कनिका बिन्द्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
WhatsApp Group
Join Now