Haldwani violence - हल्द्वानी दंगे में मरने वालों की सूची हुई जारी, देखें पूरा नाम 

 | 
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कल हुए उपद्रव में पाँच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने बताया कि अवैध मदरसा को ध्वस्त करते ही इस पूरे उपद्रव के दौरान पाँच लोगों की मौत हुई है।


जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी।


Haldwani violence dead information


जिला प्रशासन ने फईम कुरैशी, जाहिद, मो .अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप की गई पहचान।इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03, तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का चल रहा है उपचार।


जानकारी यह भी हैं कि इस घटना में बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है।



फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now