हल्द्वानी- सारथी फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी शिक्षण सामग्री, स्टूडेंट बोले - बड़े होकर हम भी करेंगे सेवा कार्य

 | 
हल्द्वानी- (निधि अधिकारी) शिक्षा परमो धर्म को लगातार चलने वाले अभियान के तहत आज दिनांक 20 मई को फिर एक बार सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बच्चों की सम्पूर्ण शिक्षण सामग्री राजकीय प्राथमिक विधालय सुभाष नगर हल्द्वानी की प्रधानाचार्या फरहा तसनीम एवं नंदा त्रिपाठी,कमला अधिकारी,पूजा कम्बोज,प्रीती पांडे, की उपस्थिति मै कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के 25 जरूरत मंद एवं उदयमान बच्चों मै वितरित की गयी।
आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत,देशभक्ति के गीत,लोकनृत्य एवं सामान्य ज्ञान से किया गया।सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने स्वागत किया एवं महिला सदस्यों के सहयोग से सभी अध्यापिकाओं को बैच लगाकर अभिनन्दन किया गया।
अपने सम्बोधन मै संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने स्कूल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सारथी जरुरत मंद बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा आगे रहा है और इस मुहीम के तहत हमने आज जरूरत मंद एवं उदयामन बच्चों को शिक्षण समग्री का वितरण किया, उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए ज्ञान विज्ञान से संबंधित विषयों पर बच्चों से बात कर सवालों के जवाब बच्चों से पूछे ,आज के परिवेश में बड़ते नशा से दूर रहने का संदेश बच्चों को दिया, सारथी फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दे समाज हित और देश हित में अच्छे कार्य करने को कहा,और उन्होंने बताया शिक्षा क्षेत्र में इस दिशा मै आगे भी लगातार कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों द्वारा बच्चों को शिक्षा सामग्री का सबने मिलकर वितरण किया कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। 
आज के इस वितरण कार्यक्रम मै नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, दीक्षा पन्त पाण्डे,हेमा जोशी,डॉ दीप्ति जोशी,पूजा पंत, मंजू सनवाल, भावना जोशी,शीला भट्ट,गीता बेलवाल,मीना शाही,रंजना जोशी,भावना पांडे,बबिता टकवाल,तारा बिष्ट,केतन जायसवाल,संतोष गौड़,विवेक पंत,शीला राणा आदि की मौजूदगी रहे।
WhatsApp Group Join Now