‘’ हल्द्वानी -उत्तराखंड के गौरव का प्रतीक, नैनी वैली स्कूल में स्थापना दिवस समारोह’’
हल्द्वानी - ( निधि अधिकारी ) नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक समूह नृत्य और लोक गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और विद्यार्थियों को उनकी कुर्बानियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती कनिका बिष्ट और प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गोयल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उत्तराखण्ड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना की।
