हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी बोले - मेरा सौभाग्य,हर वार्ड में हैं मेरे चाहने वाले, जीत के बाद रखूंगा हमेशा ख्याल

 | 
 कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 7 के अश्विनी बंसल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ की। इस दौरान शहर के विकास और कांग्रेस द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। ललित जोशी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है और वे चुनाव जीत कर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।  
  
 ललित जोशी ने वार्ड नंबर 4 स्थित आवास विकास कॉलोनी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों में पार्क और खेल मैदानों की कमी है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वे पार्कों और मिनी खेल मैदानों का निर्माण कराएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।  
ललित जोशी हल्द्वानी नगर निगम प्रत्याशी
वहीं एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रचार कार्यक्रम में ललित जोशी ने पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने डहरिया में सभा करके कहा कि मुझे इस बात का सौभाग्य मिला हैं कि हर वार्ड में 100 से ज्यादा युवा साथ में हैं। जोशी ने कहा कि गरीब महिलाओं को रोजगार के लिये कई स्कीमे बनी हुई हैं। बावजूद इसके हज़ारो महिलाएं आज़ भी रोजगार से वंचित हैं अगर महिलाएं उनको नगर निगम चुनाव में जीताकर भेजेंगी तो उन्हें जरूर रोजगार मिलेगा। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनीताल, मीमांसा आर्य, व्यापार मंडल से योगेश शर्मा, ललित बंसल, सुशील बंसल, अश्विनी बंसल, मयंक मित्तल, मयंक भट्ट, मन्नू भुटयानी, रोहित खंडेलवाल, गर्व खंडेलवाल, हर्षदीप सिंह शर्मा, निशुल अग्रवाल, अमित गर्ग, समित तिवारी, राहुल सोनकर, चित्रा अग्रवाल, विमला अग्रवाल, प्रियंका बंसल , छवि बंसल, रुचि बंसल, कंचन अग्रवाल, सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे । 
WhatsApp Group Join Now