‘’ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 24-घंटे के नेशनल हैकथॉन "वॉच द कोड" का भव्य आगाज़’’

 | 
‘’ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 24-घंटे के नेशनल हैकथॉन "वॉच द कोड" का भव्य आगाज़’’

हल्द्वानी -( जिया सती ) ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 18 अप्रैल 2026 को 24 घंटे के राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन “वॉच द कोड” का शानदार शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन परिसर के टेक गीक क्लब द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एरीज (ARIES) के निदेशक डॉ. मनीष नाजा उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों वैज्ञानिकों की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

डॉ. मनीष नाजा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में डेटा और कोडिंग नवाचार की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को केवल तकनीकी रूप से सक्षम नहीं बनाते, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक सोच के साथ समस्याओं का समाधान ढूंढने की प्रेरणा भी देते हैं।

डॉ. मोहित जोशी ने भी प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि सही दिशा में अपनी तकनीकी प्रतिभा का उपयोग करे, तो वे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एरीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिकों की उपस्थिति छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को उद्योग और शोध जगत के विशेषज्ञों से जोड़ना है।

इस राष्ट्रीय हैकथॉन में देशभर के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। सभी प्रतिभागी अगले 24 घंटों तक लगातार कोडिंग कर विभिन्न जटिल समस्याओं के समाधान तैयार करेंगे। इससे उनकी रचनात्मकता और तकनीकी क्षमता का परीक्षण होगा।

प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए विजेताओं के लिए एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा प्रतिभागियों को एडवांस्ड कोर्स सब्सक्रिप्शन और फ्री डोमेन होस्टिंग जैसी उपयोगी तकनीकी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इस हैकथॉन के मूल्यांकन के लिए उद्योग जगत के कई विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। इनमें टीसीएस के डेटा इंजीनियर अविक अगरवाला, फुल स्टैक एआई और क्लाउड इंजीनियर देवेश तुलस्यान, तथा अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय चंदोला प्रमुख हैं।

प्रतिभागियों को सही दिशा देने के लिए विभा चंदोला, अंकुल कुमार, प्रियांशु कुमार, मयंक कुमार, मनीष चंद्र पनेरू और लक्ष्यजीत जलाल मेंटर्स के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी विशेषज्ञ सलाह से छात्रों को बेहतर समाधान विकसित करने में मदद मिल रही है।

कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी फैकल्टी समन्वयक डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया निभा रहे हैं। साथ ही शुभम लोशाली, अनिकेत जैन, नितिन और करणप्रीत सहित छात्र प्रबंधकों की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता का समापन 19 अप्रैल को होगा।

WhatsApp Group Join Now