‘’दी आनंदा एकेडमी में  दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन’’

 | 
‘’दी आनंदा एकेडमी में  दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन’’

हल्द्वानी -( जिया सती )30 सितम्बर 2025 को दी आनंदा एकेडमी में दशहरा बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें धर्म, सत्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने रामायण के पात्रों – श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण का रूप धारण किया। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा, जिसे श्री श्रीश डोभाल जी ने संपन्न किया।

रावण दहन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सत्य और अच्छाई की हमेशा विजय होती है, जबकि असत्य और अहंकार का अंत निश्चित है। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

WhatsApp Group Join Now