देहरादून-यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के दर्जनों पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, पढिय़े क्या है पूरा मामला
देहरादून-गुरुवार को कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में महंगा पड़ गया। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर शहर कोतवाली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एनएसयूआइ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट, गौतम सोनकर, सोनू हसन, गौरव रावत समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना अनुमति कांग्रेस भवन राजपुर रोड पर एकत्रित हुए थे। ओरिएंटल चौक से कांग्रेस भवन तक बिना शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जुलूस निकाला। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहरादून-(बड़ी खबर)-तय समय पर ही होगा कुंभ मेला, लेकिन ऐसे मिलेंगी श्रद्धालुओं को एंट्री
इसके अलावा एनएसयूआइ के 11 पदाधिकारियों और 20 कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, जिला महासचिव अभिषेक डोबरियाल, जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं, अजय रावत, हिमांशु रावत, उदित थपलियाल व कई अन्य और 20 कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने बिना अनुमति के बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जुलूस निकाला।