"चंपावत - पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश चंद पांडे का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब"

चंपावत - (निधि अधिकारी) चंपावत में भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश चंद पांडे का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और ब्रेन हेमरेज के कारण हल्द्वानी में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पांडे आजन्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और 1975 में आपातकाल का घोर विरोध करने के लिए जेल में यातनाएं सहन करने वाले थे।

बता दे की, उनका अंतिम संस्कार ताड़केश्वर श्मशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से उनके प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित की। पांडे भाजपा क्रांति कार्यकारिणी के सदस्य श्याम नारायण पांडे के अग्रज और डीपीएम गौरव पांडे के पिता थे।

वही, जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों और नगर पालिका के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।