"हल्द्वानी में सरेआम फायरिंग, युवक के सिर में गोली, शहर में दहशत"
| Mar 9, 2025, 23:33 IST
हल्द्वानी - (निधि अधिकारी) उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपराधी मानसिकता वाले लोगों की करतूतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक युवक पर नैनीताल रोड पर सिविल कोर्ट के पास फायरिंग कर दी गई।
बता दे की, इस वारदात में युवक के सिर पर गोली लगी और उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और दूसरे पक्ष के दो युवकों को भीड़ ने पीट दिया।
वही, यह घटना हल्द्वानी में अपराधियों के बढ़ते आतंक को दर्शाती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
WhatsApp
Group
Join Now
