"चमोली - औली में पर्यटकों की एंट्री बंद, मौसम अलर्ट के बाद प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम"
| Mar 2, 2025, 20:38 IST
चमोली- (निधि अधिकारी) ज्योतिर्मठ में मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। रविवार को भी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी मौसम का अलर्ट है, इसलिए औली में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी।
हाल ही में भारी हिमपात और माणा में हिमस्खलन की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने पर्यटकों के औली जाने पर रोक लगा दी है।
वही, मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
WhatsApp Group
Join Now


