देहरादून- अब इस परियोजना पर खुल कर बोले हरदा, प्रदेश सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

 | 
ऋषिकेश देहरादून मेट्रो रेल परियोजना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार पर इस परियोजना की शांत तरीके से भ्रूण हत्या करने का भी आरोप लगाया है। हरदा ने कहा कि इस परियोजना को पंख लगाने के लिए उनकी सरकार ने हर मुमकिन प्रयास किये थे। परियोजना पर भारत सरकार की अनुमति के लिए पत्र भी लिखा गया था। लेकिन इसी दौरान चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन हो गई। और मेट्रो परियोजना का कार्य बीच में ही रूक गया। वही लंबे इंतजार के बाद पूर्व सीएम हरदा ने इस परियोना को लेकर अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बार फिर सरकार को आड़े हाथों लिया है।