देहरादून - नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर ग्राफिक एरा का झंडा, देखिए पुलिस के साथ कैसा रहा अभियान
Updated: Jun 28, 2024, 19:33 IST
|

*देहरादून ग्राफिक एरा का झंडा नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया गया। पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने 6,190 मीटर की ऊंचाई पर ग्राफिक एरा का झंडा फहराया। एसडीआरएफ के जवान व पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने 23 जून को माउंट डेनाली फतह करके यह कीर्तिमान स्थापित किया। वे ऐसा करने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी हैं।

माउंट डेनाली, नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप स्थित अलास्का की सबसे ऊंची चोटी है। श्री नाथ ने कई दिनों तक चलने और 12 घंटे ग्लेशियर की दुर्गम चढ़ाई करने के बाद इसे फतह किया। उन्होंने तेज बर्फीली हवाओं और -25 से -30 डिग्री सेल्सियस तापमान की चुनौतियों का सामना करके इस चोटी को फतह किया। पर्वत की चोटी पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगे के साथ उत्तराखंड पुलिस और ग्राफिक एरा का झंडा फहराया।

इससे पहले श्री नाथ यूरोप महाद्वीप के माउंट एल्ब्रस, अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो और साउथ अमेरिका महाद्वीप के माउंट एकोन्कागुआ को फतह कर वहां ग्राफिक एरा का झंडा फहरा चुके हैं।
ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने श्री नाथ की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नाथ ने नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर कीर्तिमान स्थापित करके पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। यह ग्राफिक एरा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देगा।
Mountraning uttarakhand
Uttarakhand police mounteranning
Graphic era university mountranning
पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ का अभियान
उत्तराखंड पुलिस का पर्वतरोही अभियान
उत्तराखंड पुलिस के पहले पर्वतरोही कौन है
WhatsApp Group
Join Now