''देहरादून -कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफ़ा, कॉन्फ्रेंस में हुए भावुक''

 | 

देहरादून - ( जिया सती ) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रदेश ने जो माहौल उनके प्रति बनाया है, उससे वह बहुत आहत हैं। प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि आंदोलनकारी रहते हुए उन्होंने प्रदेश के लिए बहुत संघर्ष किया, और मुजफ्फरनगर कांड के दौरान वह अकेले ट्रक में बैठकर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जबकि उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल प्रेस कॉन्फ़्रेंस के वक़्त भावुक हुऐ | 

प्रेम चंद अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम कर रही है और राज्य का विकास निरंतर हो रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश की और मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी बातों से राज्य की भलाई के लिए काम करते रहेंगे, भले ही अब वह मंत्रिमंडल में न रहें।

उत्तराखंड में कैबिनेट फेरबदल की संभावनाएं अब तेज हो गई हैं। प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है, और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नई संभावनाओं का सृजन हो सकता है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार इस बदलाव को कैसे हैंडल करती है और क्या नए नेतृत्व के साथ राज्य में विकास की गति बनी रहती है।

WhatsApp Group Join Now