गैरसैण- फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैण प्रेम, अचानक यहॉं पहुंचकर किया ऐसा काम 

 | 
Cm pushkar dhami in gairsain
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का गैरसैण प्रेम से हर कोई परिचित होता जा रहा हैं। आज़ बिना प्रोटोकॉल के धामी वहाँ की आवोहवा जानने के लिये गैरसैण पहुंच गए। 
गैरसैण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के, इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं। उन्होंने बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई को लेकर बातचीत की और देश का अच्छा नागरिक कैसे बने यह टिप्स देकर बच्चों को अपनी ओर आकृषित कर लिये।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैण पहुंच गए।
मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैण का दौरा नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह उनके नेतृत्व की समर्पित सोच और जमीनी जुड़ाव को रेखांकित करता है।
WhatsApp Group Join Now