‘’आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस: बच्चे बने सेंटा क्लॉज‘’

 | 
‘’आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस: बच्चे बने सेंटा क्लॉज‘’

हल्द्वानी -( जिया सती ) आनंदा एकेडमी में 24 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज की पोशाक में बेहद मनोहारी दिखाई दिए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कैरल्स का गायन एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।

इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति और सेवा के संदेश को दर्शाती एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, सह-प्रधानाचार्या सुष्मिता बगड़वाल सहित समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now