हल्द्वानी - द आनंदा एकेडमी के बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रबंधक बिष्ट बोले आजादी मिलने के बाद हुई देश की तरक्की
Updated: Aug 15, 2023, 14:34 IST
|

प्रधानाचार्या माया बिष्ट के निर्देशन में कक्षा 1 से 8 तक छात्र-छात्राओंद्वारा नृत्य व देशभक्ति गीत , संस्कृत गीत द्वारामनमोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भारतदेश आज के दिन ही 1947 में ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आज भारत खेल से लेकर विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

भारत की अर्थव्यवस्थाभी लगातार तरक्की कर रही है। बच्चों को देश के समृद्ध इतिहास के बारे में पढ़ानाबहुत जरूरी है। बच्चों, जिन्हें देश का खजाना माना जाता है,को अपने पूर्वजों और उनकेबलिदानों के बारे में जानना चाहिए। कार्यक्रम में श्री दीपकजोशी (कर्नल), श्रीमती पुष्पाजोशी, श्रीमती कविता जोशी व शिक्षकगण, समस्त कर्मचारीगण व सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group
Join Now