"अल्मोड़ा - बागेश्वर में घंटों ठप रही BSNL सेवा, हजारों प्रभावित, व्यापार और कामकाज प्रभावित"

 | 

अल्मोड़ा - ( निधि अधिकारी) अल्मोड़ा और बागेश्वर में बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने से लोगों को परेशानी हुई। अल्मोड़ा में चार घंटे तक सेवा ठप रहने से 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बागेश्वर में सात घंटे तक सेवा बाधित रहने से कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ा।

बता दे की, बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि हल्द्वानी में निर्माण कार्य के चलते ओएफसी केबल कट जाने से सेवा बाधित हुई थी। अल्मोड़ा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा ठप रही। इस दौरान मोबाइल से पेमेंट नहीं होने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। साइबर कैफे में भी नेट नहीं चला, जिससे लोग परेशान हुए।

वही, बागेश्वर में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से पहले इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। दोपहर बाद तक लोग इंटरनेट सेवा दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे। करीब एक बजे सेवा चालू हुई और दो बजे पूरी तरह से सेवा सुचारू हो गई। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बाहर से ही इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी।

WhatsApp Group Join Now