"धारचूला में पहाड़ से गिरे बोल्डर, एक मजदूर की मौत, चमोली में हिमस्खलन का कहर"
Mar 1, 2025, 23:50 IST
|

पिथौरागढ़ - (निधि अधिकारी) उत्तराखंड के धारचूला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नजंग पुल के पास हुई, जहां सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे।

बता दे की, पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण मजदूरों को भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पांगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धारचूला ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है।
वही, इस बीच, चमोली जिले में भी एक हिमस्खलन की घटना हुई, जहां माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण एक मजदूर की मौत हो गई और 49 को सुरक्षित निकाल लिया गया ¹

WhatsApp Group
Join Now