"उत्तरकाशी में फिर टूटा हिमस्खलन का कहर, गंगोत्री हाईवे बंद, प्रशासन ने जारी की चेतावनी"
| Updated: Feb 28, 2025, 19:51 IST
उत्तरकाशी - (निधि अधिकारी) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक और हिमस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे गंगोत्री हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। डबराणी में पहाड़ी से हिमस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ और मलबा जमा हो गया है।
बता दे की, इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवजाही पर रोक लगा दी है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण कार्य नहीं कर पा रही है।
वही, गंगोत्री धाम में चार फीट से अधिक बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र में यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर बने रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
WhatsApp
Group
Join Now
