Uttarakhand News - उत्तराखंड घूमने आया था इंग्लैंड का पर्यटक, सांड ने किया हमला अस्पताल में भर्ती 
 

 | 

Uttarakhand News - उत्तराखंड में आवारा पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन सड़कों में पशुओं के कारण हादसे होते हैं। अब ऋषिकेश में  मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में बुधवार को सड़क से गुजर रहे एक विदेशी पर्यटक को सांड ने हमला कर घायल कर दिया। घायल इंग्लैंड से उत्तराखंड घूमने आया था। घायल को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तपोवन बाजार में बुधवार की दोपहर एक विदेशी पर्यटक ग्रेग (54 वर्ष) इस हमले में घायल हो गया।

 

इस बीच सामने खड़े एक सांड ने अचानक इन पर हमला कर दिया। सांड के सिंग से विदेशी पर्यटक के गले में चोट आई है। एक राफ्टिंग गाइड और स्थानीय व्यापारी घायल पर्यटक को लेकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचे जहां घायल को उपचार दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत अब ठीक है। यह विदेशी पर्यटक स्वर्गाश्रम स्थित एक आश्रम में ठहरा है।