Uttarakhand News - शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से ऐसी हरकतें करता था प्रोफेसर, छात्राओं ने बता डाली पूरी सच्चाई, छात्रसंघ में उबाल
 

 | 

Uttarakhand News -  पंडित बद्रीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (B.D.Pandey Govt P. G. College Bageshwar) छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित प्राध्यापक को द्वाराहाट पीजी कालेज से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं छात्रसंघ आरोपित प्राध्यापक को बर्खाश्त करने की मांग पर अड़ा है। शुक्रवार को भी घटना को लेकर विभिन्न संगठनों का आक्रोश सड़कों पर उतरा। उन्होंने आरोपित का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आरोपित प्राध्यापक के विरुद्ध धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित छात्रों की तहरीर पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. 


आरोपित शिक्षक डा. संजय कुमार राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आरोपित प्राध्यापक की शिकायत बीते 15 सितंबर को एक छात्रा ने की। छात्रा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है। पूर्व के भी कई तथ्य उजागर हुए हैं। कई छात्राओं को प्राध्यापक असाइमेंट जमा करने के लिए अकेले में बुलाते थे। उनसे छेड़छाड़ करते थे। बदनामी और अन्य कारणों से छात्राएं जुल्म सह जाती थीं। उन्होंने ऐसे प्राध्यापक को तत्काल बर्खाश्त करने की मांग की।


एक छात्रा ने कहा कि 15 दिन पूर्व शिकायत की थी। राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर बालिकाओं को असाइमेंट के लिए अकेले में बुलाता था। कई बलिकाएं उसका शिकार हो रही थी। इसे छोड़िए मत। एक छात्रा ने कहा कि उसकी शादी हो गई थी। प्रथम वर्ष की तब वह छात्रा थी। वह गर्भवती थी। आरोपित प्राध्यापक उससे कहता था कि लव मैरीज होगी। शादी की जल्दी क्या थी। बच्चे कैसे होते हैं, पता है। फिर बच्चे की जल्दी क्यों। वह असाइमेंट जमा करते समय छेड़छाड़ करता था। तब वह चुप रही और ससुराल वालों का भी भय था। वह शिकायत करेगी तो उसे कालेज जाने से रोक दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now