Uttarakhand News  - यहां खाई में युवक- युवती के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, शवों के शिनाख्त में जुटी पुलिस 
 

 | 
Uttarakhand News  - यहां खाई में युवक-युवती के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, शवों के शिनाख्त में जुटी पुलिस haridwar crime news

Haridwar News - लगातार उत्तराखंड में  अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है, अब खबर हरिद्वार से है जहाँ रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


रविवार रात एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया। 

पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के बाल उलझे मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। उन्होंने बताया इस बिंदु से भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई। 

WhatsApp Group Join Now