Uttarakhand News - ठंड के कारण स्कूलों की बढ़ाई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे विद्यालय, आदेश जारी
Jan 9, 2023, 12:32 IST
|
देहरादून- प्रदेश में पड़ रही अत्याधिक ठंड व कोहरे के कारण शिक्षा विभाग ने राज्य में संचालित सभी शासकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी ने काफी ठंड और कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
लिहाजा सभी विद्यालय 15 जनवरी तक अवकाश में रहेंगे इसके बाद ही स्कूल खुल सकते हैं। सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
WhatsApp Group
Join Now