Uttarakhand News - यहां अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 04 यात्री गंभीर कई घायल 
 

 | 

Uttarakhand News - उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अब राजधानी के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस डोईवाला लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के लिए बस आ रही थी। बस में कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। दुर्घटना के वक्त बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे। 


बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। चार यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub