Uttarakhand News - यहाँ दिल्ली के यात्रियों की कार हुई हादसे का शिकार
 

 | 

Uttarakhand News - उत्तराखंड में रविवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बदरीनाथ जा रही दिल्ली के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों यात्री सुरक्षित हैं। रविवार सुबह लगभग 7 बजे यह हादसा हुआ। देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग बागवान के पास वैगनार कार डीएल 2 सीबीबी 7323 सड़क से 10 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी।  कार में एक महिला व दो पुरुष सवार थे। सभी के 21 सी रामपुरा दिल्ली के निवासी हैं।


रविकुमार उम्र-38
प्रियंका उम्र-37
प्राजंल-35