Uttarakhand News - टूटी शादी, यहाँ फेरों से ठीक पहले खुली दूल्हे राजा की पोल, हैरान कर देगा मामला 
 

 | 

Uttarakhand News - आजकल शादियों का सीजन चरम पर है. ऐसे में आये दिन कई बार हैरान करने वाले मामले भी सामने आते रहते हैं, कई जगह शादी की ख़ुशी में ऐन मौके पर पानी फिर जाता है।  ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून से है जहाँ धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को जमकर बवाल हुआ। शादी समारोह के बीच में अचानक दूल्हे की पोल खुलने से रंग में भंग पड़ गया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुलने से शादी टूट गई। समारोह में जहां लोगों को हंसी-खुशी नाचना था वहां रात भर हंगामा चला। विवाद इतना बढ़ गया पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हालांकि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से प्यार करते थे। 


दरअसल लड़की ने अपने घर वालों को दूल्हे के आर्मी में अफसर होने की बात बताई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन गुरुवार को शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। बस यही बात लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया। अब यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा की विषय बना हुआ है 

WhatsApp Group Join Now